Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बाइक सवार मां-बेटे को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत…
Image

बीकानेर: बाइक सवार मां-बेटे को बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के सदर थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सांगलपुरा बस स्टैंड के पास मीट मार्केट के समीप 4 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

उदासर निवासी शंकर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी मां लूणी देवी को बाइक पर लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान बस नंबर RJ 19 PC 2311 के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लूणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *