RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के महाजन क्षेत्र के NH-62 की है। जहां कस्बे के बीच में गाय को बचाने के चक्कर में कार और कू्रजर की टक्कर हो गई।
जिसके चलते दोनो वाहनों में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में टक्कर लगने से गाय की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहनों को साइड में कर यातायत व्यवस्था शुरू करवाई।