Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सड़क किनारे बातचीत कर रहे भाई-बहनों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत…
Image

बीकानेर: सड़क किनारे बातचीत कर रहे भाई-बहनों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत…

Bikaner Accident News:

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उड़सर कैंप के पास सड़क किनारे खड़े चचेरे भाई-बहनों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाईयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात को जोगाराम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई-बहन बजरंग, प्रेमाराम, करीना, कमला, बाबूलाल और नानूराम उड़सर कैंप पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी जसरासर की ओर से आ रही एक तेज गति और लापरवाही से चल रही कार ने अचानक सभी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जोगाराम और बजरंग लाल की मौत हो गई। वहीं, करीना और कमला को गंभीर चोटों के चलते पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया।

पीड़ित परिवार के बृजलाल पुत्र परताराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *