Bikaner Accident News
करणी माता के दर्शनों के लिए निकले श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सातलेरा बस स्टैंड के पास उनकी कार अचानक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में उदयपुरवाटी निवासी सुनील, कृष्ण और राजु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। करणी माता मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में यह हादसा श्रद्धालुओं में चिंता का कारण बन गया है।














