RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोटगेट पुलिस ने हनुमान जी मंदिर के पास फड बाजार में अरोड़ा जनरल स्टोर पर दबिश देकर पिडिलाइट इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के फेविक्विक के मार्क लगे नकली 600 पाऊच जब्त किए। पुलिस ने कॉपी राइट अधिनियम के तहत पवनपुरी के रहने वाले विशाल कुमार पुत्र अशोक कुमार अरोड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














