🔴 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के नापासर कस्बे के मुख्य बाजार में खड़ी गाड़ियों के चालान को लेकर मंगलवार को पुलिस और ड्राइवरों के बीच जमकर बहस हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा खड़ी गाड़ियों पर चालान काटने की कार्रवाई से टेक्सी यूनियन और स्थानीय वाहन चालकों में रोष व्याप्त हो गया।
टेक्सी यूनियन सदस्यों का कहना है कि वे पिछले 40 वर्षों से यही स्टैंड पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं और जैसे ही बुकिंग मिलती है, तुरंत रवाना हो जाते हैं। वहीं एक किसान, जो सब्ज़ी खरीदने आया था, ने आरोप लगाया कि इतने में ही 112 की गाड़ी आई और 200 रुपए का चालान काट दिया, जबकि वाहन कुछ ही मिनट के लिए खड़ा था। किसान ने कहा कि “निकटवर्ती गांव से खरीददारी करने आते हैं, ऐसे में गाड़ी तो खड़ी करनी ही पड़ेगी।”
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि छोटी गाड़ियों पर चालान की कार्रवाई की जाती है, जबकि कस्बे से रोजाना गुजरने वाले बड़े वाहनों को नजरअंदाज किया जाता है। लोगों का कहना है कि “कानून अगर सबके लिए बराबर है, तो कार्रवाई भी समान होनी चाहिए।”















