⚪ Bikaner Crime News
धार्मिक आयोजन के दौरान आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हनुमानजी के जागरण में कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब लूणकरणसर निवासी राकेश पुत्र मनीराम हनुमानजी मंदिर में जागरण में शामिल होने पहुंचे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, जागरण के दौरान आरोपियों मुखराम, भागीरथ, किशोर दास, देवीलाल, गिरधारी और ओमप्रकाश ने राकेश के साथ मारपीट की और उनकी पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान आरोपियों ने राकेश के पास से 20 हजार रुपये नकद भी छीन लिए।
घटना के बाद पीड़ित ने महाजन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।















