Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बोलेरो की टक्कर से बच्चे की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: बोलेरो की टक्कर से बच्चे की दर्दनाक मौत…

🟡 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के गुड़ा फांटा पर मंगलवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार कर रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 30 दिसंबर की शाम करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़ा निवासी नेमीचंद ने बोलेरो कैंपर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा सड़क क्रॉस कर रहा था, तभी लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहे बोलेरो चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। कोलायत पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की गहन जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *