Bikaner News
बीकानेर के मुकतप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगलानगर में एफसीआई गोदाम के पीछे स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में मकान मालिक बाबूलाल जाट ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार, बाबूलाल जाट के बंद मकान में घुसकर चोर दो सोने की अंगूठियां, दो साबूत पायल, दो कान के झूमके, एक लॉकेट, 17 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल सेट और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
बंद मकानों को बना रहे हैं टारगेट, पुलिस अलर्ट मोड में
इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही है। लोगों से भी अपील की गई है कि घर खाली छोड़ने से पहले आसपास के लोगों या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचना दें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।














