Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: शराब पीकर अभद्रता करने वाले डॉक्टर पर CMHO की बड़ी कार्रवाई…
Image

बीकानेर: शराब पीकर अभद्रता करने वाले डॉक्टर पर CMHO की बड़ी कार्रवाई…

Bikaner News Today

बीकानेर के उप जिला अस्पताल बज्जू में कार्यरत चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र सिंह नशे की हालत में पाए जाने और अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद अस्थायी रूप से हटाए गए हैं। उन्हें अब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, बीकानेर में अपनी उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

संयुक्त निदेशक (चिकित्सा) डॉ. देवेंद्र चौधरी ने मामले की जांच संयुक्त निदेशक डॉ. राहुल हर्ष को सौंपी है। जांच पूरी होने तक डॉ. सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई रोक दी गई है। बुधवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में डॉ. सिंह नशे में दिखाई दिए, जिसमें मरीजों के परिजनों से उनके कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने के दृश्य भी सामने आए। वीडियो में उनके सरकारी आवास में शराब की बोतलें भी देखी गईं।

डॉ. चौधरी ने कहा कि, आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अस्पताल की सेवाओं में व्यवधान न आए, इसके लिए तीन नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है और अस्पताल के प्रभारी भी अवकाश से लौट चुके हैं। अब बज्जू उप जिला अस्पताल में कुल चार चिकित्सक कार्यरत रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *