Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर कलेक्टर का आदेश, 2 से 10 जनवरी तक छुट्टी…
Image

बीकानेर कलेक्टर का आदेश, 2 से 10 जनवरी तक छुट्टी…

⚪ Bikaner News Today

प्रदेशभर में जारी कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने अहम निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा से जुड़े 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए 2 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित अन्य आवश्यक सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। इनमें टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस सहित सभी नियमित गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी।

कलेक्टर के आदेशानुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेयकर्मी तय समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और केंद्र संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से बनाए रखेंगे। इस अवकाश अवधि के दौरान केंद्र पर आने वाले बच्चों को मिलने वाला गरम पोषाहार अब ‘टेक होम राशन’ के रूप में अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन के इस निर्णय से शीतलहर के बीच छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *