Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अंधेरे में हुई टक्कर, दो व्यक्ति हुए घायल…
Image

बीकानेर: अंधेरे में हुई टक्कर, दो व्यक्ति हुए घायल…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के माडिया सोमलसर रोड़ पर एक बाइक और साइकिल सवार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में सोमलसर निवासी हुकमाराम मेघवाल साइकिल पर सवार था और घटटू निवासी मनीराम बिश्नोई बाइक पर सवार थे। दोनों गम्भीर घायल हो गए। मौके पर गस्त के लिए निकले थानाधिकारी आदित्य काकड़े ने घायलों को एक निजी वाहन से नोखा की बागडी अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया।

सूचना मिलने नोखा पुलिस और घायलों के परिजन बागडी अस्पताल पहुंचे। सोमलसर निवासी घायल हुकमाराम मेघवाल नोखा में मजदूरी करने आया था। जो शाम को मजदूरी करके वापस अपने गांव लौट था। वहीं घट्टू निवासी मुनिराम बिश्नोई भी सोमलसर के पास स्थित अणखीसर में अपने खेत जा रहे थे। अंधेरे की वजह से साइकिल दिखाई नही देने पर टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *