RASHTRADEEP NEWS
सांसदों के निलंबन को लेकर शहर व देहात कांग्रेस ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें। बीते दिनों संसद के दोनों सदनों में जिस प्रकार से सांसदों को निलंबित किया। उसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निलंबन के विरोध में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।

इस दौरान कई बार कांग्रेसी और प्रशासन आमने-सामने हो गए और जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस सम्बंध में कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की हत्या करते हुए जिस तरह केंद्र सरकार के इशारे पर लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी सांसदों को निलंबन किया गया है जो की साबित करता है की भारत से लोकतंत्र खत्म हो रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रही है लड़ती रहेगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शहर यशपाल गहलोत जिला अध्यक्ष देहात बिसनाराम सियाग, जिला महासचिव तोलाराम सियाग, पार्षद दप्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।