RASHTRADEEP NEWS
आज बीकानेर के कांग्रेस पार्षदों ने वार्डो में निर्माण कार्यो को लेकर पक्षपात करने के आरोप लगाए है। इस सम्बंध में कांग्रेसी पार्षदों के दल ने निगम आयुक्त मंयक मनीष से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि हमारे कार्यकाल के अब कुछ ही समय शेष है, पर फिर भी निगम द्वारा का पार्षदों भेदभाव किया जा रहा है।
पार्षद आनंद सोढ़ा ने बताया कि कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जिसके चलते निगम अधिकारियों को चेतावनी दी, दीपावली से पहले निविदाएं लगाई जावे अन्यथा 5 नवम्बर को कांग्रेसी पार्षद आमजनता के साथ निगम में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी,प्रफुल्ल हटीला,महेन्द्र ङ्क्षसह बडग़ुजर,खुशबु पंवार,वसीम फिरोज,सुनील गेधर,नूसरत आरा, शांतिलाल मोदी, रमजाल कच्छावा, जुलेखा बानो, पारस मारू, शहजाद सहित अनेक पार्षद उपस्थिति रहे।