Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कांग्रेस ने किया पीबीएम का घेराव, दी आंदोलन की चेतावनी, देखे वीडियो…
Image

बीकानेर: कांग्रेस ने किया पीबीएम का घेराव, दी आंदोलन की चेतावनी, देखे वीडियो…

RASHTRADEEP NEWS

आज बीकानेर कांग्रेस पीबीएम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक का घेराव किया और प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह घेराव देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। जिसमें सख्त लहजे में अध्यक्ष बिशनाराम ने कहा कि अगर हमारी यह मांगे नहीं मानी गई तो हम सभी सड़कों पर उतर जाएंगे। इस दौरान माहौल काफी गरमा गया।

जिला महासचिव तोलाराम सियाग ने कहा कि, पीबीएम की व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। दूसरी और चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। जांच के नाम पर मरीजों को कई दिनों तक चक्कर निकलवाएं जा रहे हैं। मांग की गई है जल्द से जल्द व्यवस्था को सुधारा जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व यूआईटी चैयरमेन मकसूद अहमद, देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकणा, कांग्रेस नेता आंनद ङ्क्षसह सोढ़ा, प्रहलाद सिंह मार्शल सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहें।

https://rashtradeep.com/bikaner-entered-the-house-illegally-and-vandalized-it/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *