Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • आमजन के लिए कांग्रेस चला रही अनोखा अभियान…
Image

आमजन के लिए कांग्रेस चला रही अनोखा अभियान…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर शहर ज़िला बी ब्लॉक कमेटी पश्चिम विधानसभा की तरफ से आज जूनागढ़ के सामने जनसमस्या को देखते हुए आमजन की सहायता के लिये गढ़ा भरो अभियान चला रही है।

बी ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि, बीकानेर बी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने बीकानेर की आम जनता की समस्या को देखते हुए। आज गड्ढे भरो अभियान की दूसरे दिन आज जूनागढ़ के सामने, सादुलसिंह सर्कल, पब्लिक पार्क में गढ़े भरे।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया की, बीकानेर का दुर्भाग्य है की पहली बार ऐसा कोई महापौर मिला जो बीकानेर की जनता की समस्या को लेकर कोई लेना-देना नहीं है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से बीकानेर के अफसर बे लगाम है। उन्हें बीकानेर की जनता से कोई सरोकार नहीं है। शहर सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि कांग्रेस लगातार ऐसे कार्य करते रहेंगे।

पार्षद आनंदसिंह सोडा ने कहा कि, जो नरेंद्र मोदी के द्वारा विधानसभा चुनाव में खोदे के खड़े वह आज भरे गए। कमल कल्ला ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा ऐसे सरोकार कार्य करती रहेगी जो जनता के हित में होगी। इस कार्यक्रम में कमल कल्ला, संजय आचार्य महबूब रंगरेज, बलराज नायक, फिरोज भाटी, एजाज पठान, जयदीपसिंह जावा, विकास रावत, नारायण जैन, पार्षद नंदलाल जावा, विजेंद्रसिंह रावत, सलीम भाटी, मनोज किराडू, अकबर जोया, सुमित जोशी, नीरज शर्मा, हुकमचंद जावा, नित्यानंद पारीक, लक्ष्मण गहलोत, गोवर्धनलाल मीणा सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *