Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीकानेर कांग्रेस नेता, बोले- ईश्वर की कृपा से सुरक्षित हूं…
Image

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे बीकानेर कांग्रेस नेता, बोले- ईश्वर की कृपा से सुरक्षित हूं…

Bikaner Congress leader accident News

बीकानेर जिले की लूणकरनसर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ. राजेंद्र मुंड रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जयपुर मीटिंग के लिए रवाना होते समय उनकी निजी कार लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, डॉ. मुंड पहले बस से जाने का मन बना चुके थे, लेकिन बाद में खुद की कार से ड्राइव करते हुए जयपुर निकल पड़े। इसी दौरान उन्हें झपकी लग गई, जिससे वाहन सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा। गनीमत रही कि टक्कर के समय स्पीड ज्यादा नहीं थी और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

डॉ. मुंड ने बताया कि, हादसे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया और समर्थकों को यह जानकारी देते हुए कहा, ईश्वर की कृपा और आप सभी शुभचिंतकों की दुआ से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। केवल गाड़ी को नुकसान हुआ है, मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।

हादसे की खबर मिलते ही लूणकरनसर और बीकानेर में उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई, मगर डॉ. मुंड के सकुशल होने की पुष्टि होते ही सभी ने राहत की सांस ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *