Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राज्य स्तर पर जय भारत सत्याग्रह 20 से 30 अप्रेल तक : मंत्री भाटी
Image

राज्य स्तर पर जय भारत सत्याग्रह 20 से 30 अप्रेल तक : मंत्री भाटी

RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान परिदृश्य में तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। अलोकतांत्रिक निर्णय सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाते हुए जय भारत सत्याग्रह शुरु किया गया है।



भाटी शुक्रवार को बीकानेर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल को युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, अन्य फ्रंटल्स, विभागों, प्रकोष्ठों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। वहीं 15 से 20 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह जिला स्तर पर चलाया जाकर सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री/पीसीसी अध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 20 से 30 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह राज्य स्तर पर चलाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नेतागण एक दिन का उपवास रखेंगे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय केबिनेट मंत्री राज्य स्तरीय आयोजनों में शामिल होंगे। इस अवसर पर विशाल जनसभा रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *