Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ठेकेदार ने नशे की हालत में युवक के साथ किया कुकर्म…
Image

बीकानेर: ठेकेदार ने नशे की हालत में युवक के साथ किया कुकर्म…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के साथ नशे की हालत में कुकर्म किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि ठेकेदार ने उसे शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय युवक 25 सितंबर से खाजूवाला स्थित एक राजकीय छात्रावास में रंग-रोगन का काम कर रहा था। उसी कार्य का ठेकेदार हनुमानगढ़ निवासी गणेशाराम भाट एक अक्टूबर को खाजूवाला आया। शाम को उसने काम का हिसाब किया और रात को शराब व मीट पार्टी रखी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित को अधिक शराब पिला दी। नशे की हालत में युवक जब चारपाई पर सो गया तो गणेशाराम ने उसे कमरे के अंदर ले जाकर कुकर्म किया। होश आने पर पीड़ित युवक ने खुद को नग्न अवस्था में पाया और शरीर में दर्द महसूस हुआ। घटना के बाद आरोपी उसे बीकानेर लेकर गया और अपने मौसा-मौसी के घर में तीन-चार दिन तक बंधक बनाकर रखा।

पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला खाजूवाला थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी गणेशाराम के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा एएसआई श्रवण कुमार को सौंपा गया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराया है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *