RASHTRADEEP NEWS
आज सुबह बीकानेर नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने पक्षपात करने ओर विभिन्न मुद्दों को लेकर निगम में अनिश्चिकालीन धरना पर बैठ गए।
कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि, दीपावली से पहले विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेस पार्षदों के दल ने निगम कमिश्रर को ज्ञापन दिया था, पर उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते कारण आज से अनिश्चितकालीन धरना दिया गया है।कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि निगम कमिश्रर द्वारा वार्ड पार्षदों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। ना तो काम में समानता रखी जा रही है और ना ही लाइट वितरण में। आरोप है कि हमारे वार्डो में विकास कार्य स्वीकृत हो गए है लेकिन अब तक उसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। हालात इतने बुरे है कि साफ सफाई और सीवरेज में भी भेदभाव किया जा रहा है।
इस दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पार्षद आनंद सोढ़ा, दुर्गादास छंगाणी, प्रफुल्ल हाटीला, शिव शंकर बिस्सा, रमजान कच्छावा, महेन्द्र बडगुजर, मनोज जनागल, सुनील गेधर, शांतिलाल मोदी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, ताहिर आदि उपस्थिति रहें।