Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खुले डंपिंग यार्ड के दलदल में फसी गाय…
Image

बीकानेर: खुले डंपिंग यार्ड के दलदल में फसी गाय…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बीकानेर जिले के करमीसर रोड पर स्थित ठंगाल भेरू मंदिर के पीछे खुले पड़े डंपिंग यार्ड में एक गाय दलदल में फंस गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने परमार्थ सेवा समिति से संपर्क कर सहायता टीम बुलाई। स्थानीय लोगों और टीम के द्वारा गाय को दलदल से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार इस जगह शहर का ज्यादा कचरा इकट्ठा होता है। जिसे खाने के लिए आसपास के भूखे निराश्रित और डेयरी वाले को गाय इकठ्ठा हो जाते हैं। जिसके चलते गाय पॉलीथिन खाते हैं। और साथ ही, आए दिन यहां कोई न कोई गाय दलदल में फंसकर दुर्घटना का शिकार होती है।

परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश व्यास श्रीधर ने बताया कि, जब हमे सूचना मिली तो उनकी टीम के जुगल पूरी, हरीश भाटी, पृथ्वीराज व्यास, अनिल , विशाल भार्गव मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों के मदद से गाय बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद जीव रक्षा दल की एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गाय को अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोग की मांग है की इस डंपिंग यार्ड को कवर करवाना चाहिए, जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो और ऐसी घटनाओं होने वाली गाय को बचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *