Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नहर में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, जांच में जुटी पुलिस…
Image

बीकानेर: नहर में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, जांच में जुटी पुलिस…

⚪ Bikaner News Today

बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में एक बार फिर नहर में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि 14 एडी नहर की टेल पर पानी के साथ एक सड़ी-गली अवस्था में लाश बहकर आई है।

सूचना मिलते ही पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ और पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पहचान नहीं होने के कारण नियमानुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के थानों में भी सूचना प्रेषित की गई है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। लगातार नहर में शव मिलने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *