Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चांदमल बाग के पीछे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप…
Image

बीकानेर: चांदमल बाग के पीछे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप…

Bikaner News

बीकानेर शहर के गंगाशहर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब चांदमल बाग के पीछे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर गंगाशहर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदन कुमार के रूप में की गई है। शव की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु दो से तीन दिन पहले हुई होगी। शव को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद से क्षेत्र में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *