RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर में एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने की बड़ी खबर सामने आई है। घायल भाजपा नेता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि निर्दोष लोगों से अवैध ब्याज वसूली करने वाले शख्स को ऐसा करने से रोका, इसलिये मुझ पर हमला हुआ है। ब्याज माफिया पर हमले का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने त्वरित कार्रवाई करने और लगातार पीड़ित हो रहे लोगों को माफियाओं से बचाने का आग्रह पुलिस-प्रशासन से किया है।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट देकर आरोप लगाया है कि बीती रात उनके साथ अमित नाम के शख्स ने धर्मनगर द्वार के पास धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। बाइक से नीचे गिरा दिया और इसके बाद भी हाथ सहित शरीर के दूसरे हिस्सों पर वार किया। जान से मारने की धमकी दी।
जोशी ने आरोप लगाया है कि हमलावर अमित ब्याज माफिया का अवैध काम करता है। कुछ समय पहले मेरे परिचित प्रकाश पुरोहित को अवैध वसूली के लिये परेशान करता था। मैंने प्रकाश पुरोहित की मदद की। पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। इसीसे रंजिश रखते हुए अमित लगातार फोन पर धममियां दे रहा था। बीती रात उसने हमला बोल दिया।