बीकानेर जिले के बज्जू गिराजसर गांव में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 18 अप्रैल को गिराजसर स्थित किसन सिंह की ढाणी में हुई। पीड़ित विक्रम सिंह पुत्र सवाई सिंह ने बज्जू थाने में पर्चा बयान दर्ज कराते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विक्रम सिंह ने अपने बयान में बताया कि मनोहर सिंह, भीव सिंह, मल सिंह (हिराई), रिछपाल सिंह (खिरवा), कुशाल सिंह (गिराजसर), अजय सिंह (पैथरों की ढाणी), लोकेन्द्र सिंह (बड़ी सीड), राजू सिंह (हिराई), महेन्द्र सिंह (पैथरों की ढाणी), नखत सिंह (देवू) और विक्रम सिंह (जांगलू) ने उन पर और उनके चाचा जेठू सिंह पर जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे, रॉड व गाड़ियों से हमला किया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने विक्रम सिंह के पर्चा बयान के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रेम सिंह को सौंपी गई है, जो अब आरोपियों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं।