Bikaner News Today
बीकानेर शहर के वल्लभ गार्डन में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 14 जुलाई की रात खाना खाने के बाद सोए युवक की अगली सुबह मौत हो गई। परिजनों ने जब सुबह उठाया तो वह अचेत मिला।
रिश्तेदार कैलाश राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि विक्रम राजपुरोहित रात में भोजन करने के बाद आराम करने चला गया था। लेकिन सुबह तक उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














