Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसे में उप प्रधान प्रतिनिधि का निधन…
Image

बीकानेर: दर्दनाक सड़क हादसे में उप प्रधान प्रतिनिधि का निधन…


Bikaner News

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजसेवा में अग्रणी और उप प्रधान प्रतिनिधि सोहनलाल विश्नोई का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मुकाम से नोखा की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को सामने से आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सोहनलाल विश्नोई की मौत हो गई।

हादसे में उनके साथी जगदीश विश्नोई और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी और अस्पताल पहुंचने लगे। पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोहनलाल विश्नोई वर्षों से तीर्थस्थल मुकाम से गहराई से जुड़े हुए थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते थे। उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाई थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *