Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर विकास एजेंडा: अध्यक्ष छाजेड़ के 11 सुझाव बने चर्चा का विषय…
Image

बीकानेर विकास एजेंडा: अध्यक्ष छाजेड़ के 11 सुझाव बने चर्चा का विषय…

Bikaner Development News 2025

विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री निवास जयपुर में आयोजित सांसद–विधायक–जिलाध्यक्ष संवाद कार्यक्रम में बीकानेर संसदीय क्षेत्र के सांसद, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। इस संवाद में CM Bhajanlal Sharma ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेते हुए कहा कि – “जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और प्रयास ही राजस्थान को विकसित राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।”

संवाद कार्यक्रम के बाद भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विशेष मुलाकात की और बीकानेर शहर के विकास के लिए 11 बड़े सुझाव प्रस्तुत किए :-

  1. जैसलमेर रोड से जोधपुर रोड तक रिंग रोड निर्माण, ताकि आंतरिक और बाहरी यातायात सुगम हो सके।
  2. नालों और सीवरेज के बीच से गुजर रही पानी की पाइपलाइनों को शिफ्ट करना।
  3. डेयरियों के लिए अलग से जमीन आवंटन।
  4. मुख्य सड़कों और सीवर से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता।
  5. बरसात में जलभराव की स्थायी समस्या खत्म करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम में सुधार।
  6. बिजली ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा फेंसिंग की आवश्यकता, साथ ही 32 के.वी. GSS की अधूरी घोषणा पर कार्य आरंभ।
  7. बीकानेर में पत्थर मंडी का विकास।
  8. जी.ए.डी. और अन्य विभागों की खाली जमीनों का विकास कार्यों में सदुपयोग।
  9. 2024-25 में घोषित स्पोर्ट्स कॉलेज का शीघ्र निर्माण।
  10. बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम द्वारा विकास कार्यों की गति तेज की जाए।
  11. जिला प्रशासन और अधिकारियों को भाजपा शहर अध्यक्ष के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन के निर्देश।

कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई, संतोष बावरी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सांसद अर्जुनराम मेघवाल की सराहना करते हुए कहा कि “देश के कानून मंत्री होने के बावजूद वे लगातार बीकानेर सेवा केंद्र में जनसुनवाई करते हैं, जो जनप्रतिनिधि की सच्ची प्रतिबद्धता है।”

मुख्यमंत्री का संदेश :- योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे आमजन तक पहुँचना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों से जनता से निरंतर जुड़े रहने, उनकी समस्याओं को समझने और ठोस समाधान की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *