🪔 Bikaner Crime News
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास इलाके में शनिवार, 19 अक्टूबर को साइड को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फलौदी हाल जैन कॉलेज के पीछे, गंगाशहर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र किशनाराम बिश्नोई अपनी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान नत्थूसर बास बाजार में साइड को लेकर कैलाश पुत्र बुधराम, राहुल पुत्र श्रीराम, सुदामा बिश्नोई व अन्य लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपियों ने देवेंद्र के साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की।
पीड़ित की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पांचाराम को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।














