Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट और पुलिस मुकदमों तक पहुंचा मामला…
Image

बीकानेर: सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट और पुलिस मुकदमों तक पहुंचा मामला…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में सिगरेट की छोटी-सी बात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मामला शास्त्री नगर रोड स्थित वीरा सेवा सदन के पास का है, जहां होटल पर गए दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते करीब 20-25 युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया।

  • पहला मुकदमा: जेएनवीसी थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में पटेल नगर निवासी गीता देवी पत्नी जयपाल ने बताया कि 9 सितंबर की रात वह अपनी बहन और परिवार के साथ होटल पर गई थीं। इस दौरान तीन युवक बाइक पर आए और उनकी बहन के पति से सिगरेट को लेकर विवाद हो गया। युवक गाली-गलौच करते हुए धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद 20-25 युवक वापस आए और परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने गीता देवी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
  • दूसरा मुकदमा: इसी मामले में दूसरे पक्ष से मूलचंद तंवर ने भी संजय व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार, मूलचंद अपने भाई के साथ वीरा सदन के पास सिगरेट लेने रुका था। तभी संजय व उसके साथी आ गए और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि संजय व अन्य ने मारपीट करने के साथ ही उसके भाई के पैर पर गाड़ी भी चढ़ा दी।

दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने क्रॉस मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के आधार पर घटना की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *