⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर में दहेज की लालच ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के भाई ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना 11 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन का विवाह आरोपी पक्ष के घर में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।















