RASHTRADEEP NEWS
17 सितम्बर को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत के मामले में आज श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या करने के मामले में एक को गिरफ्तार किया है।
बता दे ड्राइवर कार को लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए काकड़ भैरूजी मंदिर के पास तीन महिलाओं को रोंदते हुए चला गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीसरी महिला घायल है। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर समंदसर निवासी रामप्रसाद और कार में सवार अजय व रामचन्द्र को 170 बीएनएसएस तहत गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस रामप्रसाद से मामले को लेकर पुछताछ कर रही है।















