Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बंद मकान में चल रहा था नशे का धंधा, नाबालिग दस्तयाब…
Image

बीकानेर: बंद मकान में चल रहा था नशे का धंधा, नाबालिग दस्तयाब…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में बढ़ते नशे के फैलाव पर लगाम कसने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सदर पुलिस ने सोमवार शाम लाल क्वार्टर रोड, सुभाषपुरा क्षेत्र में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने करीब 6 बजे बंद मकान पर दबिश देकर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया।

52 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद – लाखों रुपये कीमत दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ ज़ब्त किए, जिनमें शामिल हैं—

  • एमडी – 20.81 ग्राम
  • स्मैक – 18.32 ग्राम
  • हेरोइन – 12.80 ग्राम

कुल मिलाकर लगभग 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए। इसके अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, कागज़ की पर्चियां, प्लास्टिक की थैलियां और ₹73,000 की नकदी भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से सौफिन नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को दस्तयाब कर उससे पूछताछ जारी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हालांकि पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हर बार छोटे स्तर के सप्लायर ही पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं, जबकि इसका असली जाल बिछाने वाले बड़े माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से नशीले पदार्थों का गोरखधंधा चल रहा है, ऐसे में बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करना बेहद ज़रूरी है। सदर पुलिस प्रकरण की पूरी तरह छानबीन कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *