⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के घड़साना थाना पुलिस और Anti Narcotics Task Force ने नशा माफिया पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में डोडा पोस्त की खेप बरामद की है।
संयुक्त कार्रवाई में टीम ने 1 क्विंटल 20 किलो डोडा पोस्त जब्त करते हुए बीकानेर निवासी आरोपी प्रभुराम को पिकअप वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी भगवाना निवासी 32 वाली अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में विशेष टीमें दबिश दे रही हैं। इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में किया गया।
कार्रवाई में एएनटीएफ चौकी श्रीगंगानगर के कांस्टेबल अवतार सिंह ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही सीआई देवीलाल सहारण, कांस्टेबल जय सिंह, महावीर, प्रदीप और श्रवण कुमार डीआर ने अपनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से अभियान को सफल बनाया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी घड़साना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ हालिया समय की सबसे बड़ी कार्रवाई है।














