Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नशे में बाइक फिसली, मामा की नहर में गिरकर मौत…
Image

बीकानेर: नशे में बाइक फिसली, मामा की नहर में गिरकर मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में घर लौट रहे मामा-भांजे की बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में मामा ताराचंद की नहर में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है।

गैरसर निवासी परिवादी विजय ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपने मामा ताराचंद के साथ हुंसगसर हैड के पास शराब पीकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और ताराचंद सीधे नहर में जा गिरे। भांजा विजय ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बीछवाल थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हादसे के सही कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *