Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे के बाद विधायक सिद्धि कुमारी हुई ऐक्टिव…
Image

वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे के बाद विधायक सिद्धि कुमारी हुई ऐक्टिव…

RASHTRA DEEP। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी फिल्ड में ऐक्टिव हो गई है। विधायक ने अब गली-गली पहुंचकर अपने समर्थकों से मिलना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बीकानेर यात्रा के बाद सिद्धि कुमारी की अचानक बढ़ी सक्रियता के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

बुधवार को सिद्धि कुमारी ने इंद्रा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रो में गली-गली घूमकर लोगों से मिली। इस दौरान बच्चों से हाथ मिलाया तो महिलाओं के साथ काफी देर तक बतियाती नजर आई। उन्होंने महिलाओं से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके से ही अधिकारियों से बातचीत भी की। पूरी राजस्थानी भाषा में लोगों से रूबरू हो रही सिद्धि कुमारी से मिलने के लिए महिलाएं व युवतियां भी घरों से बाहर निकली।

इंद्रा कॉलोनी में विधायक निधि से हो रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। पार्षद कमल कंवर के के साथ विकास कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्य सड़के, नालियां और पार्कों मे चल रहे कार्यों की तारीफ की। इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए जनसमस्याओं को जाना और वार्डवासियों को आगामी दिनों में विधायक निधि कोष से हर संभव कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। सिद्धि कुमारी को अपने बीच देख माताओं, बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। महिलाओं में सेल्फी लेने का क्रेज दिखाई दिया।

वसुंधरा से मुलाकात के बाद सक्रिय पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजपरिवार की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताने बीकानेर पहुंची। इसके बाद से सिद्धि कुमारी लगातार जनसंपर्क कर रही है। उन्होंने अपने ऑफिस में भी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही उनकी सक्रियता अब चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *