Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर धक्का-मुक्की, मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर धक्का-मुक्की, मामला दर्ज…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर की शाम अमीर पट्टी क्षेत्र में नगर पालिका की टीम अवैध ठेले व रेडियां हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया और हंगामा खड़ा कर दिया।

मोमासर बास निवासी रामलाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कार्रवाई के दौरान रमजन, गौरव टाडा, मुकेश ज्याणी सहित अन्य लोगों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की और राजकार्य में बाधा डाली। इतना ही नहीं, जब्त किया गया सामान भी टीम से छीनकर ले गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात काबू में किए गए। फिलहाल श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *