🟡 Bikaner News Today
बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में रसोई में हुए भयावह विस्फोट से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा 25 अक्टूबर की सुबह राणीसर बास इलाके में हुआ, जब पुष्पादेवी नामक महिला ने जैसे ही रसोई की लाइट जलाई, रसोई में अचानक धमाका हो गया।
परिवार के सदस्य धनराज भाटी ने बताया कि, धमाके में उनकी माँ पुष्पादेवी बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 5 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धनराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घर पर नया गैस सिलेंडर लिया गया था। जिसमें लीकेज की समस्या थी। इस बारे में उन्होंने फ्लैम गैस सर्विस में शिकायत भी की थी, लेकिन वहां से यह कहकर टाल दिया गया कि “कभी-कभी ऐसा हो जाता है, कोई दिक्कत नहीं।”
परिवार का कहना है कि, गैस सर्विस की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उनकी माँ की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














