RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने बुधवार शाम को एक जानलेवा हमले की झूठी कहानी पर्दाफाश किया। बता दे, 5 सितम्बर को नोखा के अम्बेड़कर कॉलोनी में फायरिंग का मामला सामने आया। जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया था।
जानकारी के अनुसार, सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर चेतन तेजी ने जोधपुर के हथियार तस्कर से अवैध पिस्टल मंगवाई थी। तस्कर जब पिस्टल लेकर नोखा तेजी के घर पर पहुंचा, जहां पिस्टल को दिखाते समय गोली चल गई और तेजी के पेट में लग गई। चेतन तेजी ने इस घटना को जानलेवा हमले का रूप देने के लिए एक झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमरहा कर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब इस मामले की शुरू करी तो जांच के दौरान खुलासा हुआ कि तेजी को रामदेवरा मेले में जाना था और इसी लिए उसने तस्कर से पिस्टल मंगवाई थी।
नोखा थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि, तस्कर मनीष भाटी (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ जनवरी 2024 में दिल्ली में 15 अवैध पिस्टल का मामला दर्ज किया गया था। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, चेतन तेजी की गिरफ्तारी की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।