Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पारिवारिक विवाद बना आपराधिक मामला, पिता ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया केस…
Image

बीकानेर: पारिवारिक विवाद बना आपराधिक मामला, पिता ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया केस…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही पुत्र और पुत्रवधु पर धोखाधड़ी कर नकदी व आभूषण हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अब कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस जांच के दायरे में आ गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुरा बस्ती निवासी जयशंकर मिश्रा ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर सुभाषापुरा निवासी अर्चना शुक्ला पत्नी दिनेश मिश्रा और दिनेश मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता जयशंकर मिश्रा ने बताया कि 19 दिसंबर को उनके पुत्र दिनेश और पुत्रवधु अर्चना ने धोखे से कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए, जिसके बाद उनसे नकद राशि ऐंठ ली गई। इतना ही नहीं, दोनों ने लॉकर में रखी नगदी और कीमती आभूषण भी निकाल लिए।
पीड़ित द्वारा कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर मुक्ता प्रसाद थाना

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *