Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: परिजनों ने सालों पर बहनोई की हत्या का लगाया गंभीर आरोप…
Image

बीकानेर: परिजनों ने सालों पर बहनोई की हत्या का लगाया गंभीर आरोप…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां परिजनों ने सालों पर बहनोई की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, परिवादी पूर्णाराम उर्फ भाणुराम निवासी महाजन ने कोलायत थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई चेतराम 24 जून 2025 को सीकर से झझू गया था। इस दौरान उसके साथ बुगलाराम भी था। झझू पहुंचकर चेतराम अपने सालों से मिला, जिसके बाद से ही वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। लगातार खोजबीन और पंच-पंचायती में पूछताछ के बाद परिजनों को शक हुआ कि साले झुगाराम उर्फ विशालाराम व अन्य ने मिलकर चेतराम की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जिम्मेदारी एसएचओ समरवीर सिंह को सौंपी गई है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और शव की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *