Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: आपसी रंजिश में खेत को बनाया निशाना, बाड़ में आग से भारी नुकसान…
Image

बीकानेर: आपसी रंजिश में खेत को बनाया निशाना, बाड़ में आग से भारी नुकसान…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र में आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई है। बाला का गोल निवासी प्रतापसिंह ने नखतसिंह के खिलाफ खेत की बाड़ में आग लगाने और भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हदां पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी के अनुसार यह घटना 26 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है, जब आरोपी ने उसके खेत की बाड़ में जानबूझकर आग लगा दी। आग तेजी से फैलने के कारण खेत में बना झोपड़ा और पड़वा भी चपेट में आ गया, जिससे प्रार्थी को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की जानकारी ली और परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगजनी के कारणों और आपसी विवाद की जांच कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *