Bikaner News
बीकानेर जिले के रोही गोपालसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय किसान की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब किसान खेत में सिंचाई कार्य कर रहा था और अचानक उसका पैर फिसल गया।
मृतक की पहचान मालाराम पुत्र जियाराम जाट (निवासी कल्याणसर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह 29 जून की दोपहर अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान पानी की डिग्गी के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर डिग्गी में जा गिरा। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों की सूचना पर सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बाद में शव परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।















