Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पानी के कुंड में गिरने से किसान की मौत…
Image

बीकानेर: पानी के कुंड में गिरने से किसान की मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार खेत में काम कर रहे एक किसान की पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई।

पांचू निवासी सुखदेव जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता धर्माराम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे पानी के कुंड पर गए, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया। देखते ही देखते धर्माराम पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में बने पानी के कुंड किसानों की सिंचाई के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन समय-समय पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *