Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खेत में मोटर चालू करते वक्त लगा करंट, मौके पर किसान की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: खेत में मोटर चालू करते वक्त लगा करंट, मौके पर किसान की दर्दनाक मौत…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, जहां खेत में काम करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेजपूरा गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी किसान किसनराम मेघवाल खेत में पानी लगाने के लिए मोटर चालू कर रहे थे।

इसी दौरान बिजली का करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *