🟢 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के गाढ़वाला टोल पर बुधवार को किसानों और ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि गाढ़वाला टोल उनके लिए फ्री किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि, पिछले कई दिनों से वे शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। जिला प्रशासन के अधिकारी बीच-बीच में केवल लॉलीपॉप देने तक ही सीमित रहे। इसी निराशा और आक्रोश के चलते बुधवार को बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण टोल पर एकत्र हुए। धरने में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, प्रधान लालचंद आसोपा, मदन मूंड, चंपालाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिशें असफल रहेंगी और वे अपनी मांग पूरी न होने तक शांत नहीं बैठेंगे।
इस प्रदर्शन से नापासर और आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और स्थिति पर नजर बनाए रखी हुई है।















