Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पिता–पुत्र पर हमला, छह आरोपी नामजद…
Image

बीकानेर: पिता–पुत्र पर हमला, छह आरोपी नामजद…

Bikaner Crime News

बीकाने के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में पिता और पुत्र के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। बंगलानगर निवासी खेताराम पुत्र बबलूराम नाई ने चेतन, सुखदेव, बालकिशन, उछपा देवी, गुड्डी और झुमा सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह विवाद 20 नवंबर की सुबह जालू जी की खेड़ी, बंगलानगर में हुआ।

परिवादी के अनुसार आरोपी अचानक उनके घर के पास आए और पहले गाली-गलौच शुरू कर दी। जब खेताराम ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके पिता बबलूराम और भाई पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद पीड़ितों ने मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में दर्ज करवाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *