🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के छतरगढ़ में एक महिला चिकित्सक को धोखे में लेकर हजारों रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 11 निवासी डॉ. पार्वती पत्नी गोपाल ने छतरगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना 4 नवंबर की दोपहर की बताई जा रही है। प्रार्थिया डॉ. पार्वती ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात कॉलर ने उनसे संपर्क किया और मीठी बातों में उलझाकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने किसी बहाने से उनसे फोन पे (PhonePe) के जरिए 35,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ देर बाद जब डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
छतरगढ़ पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर फ्रॉड की इस वारदात में आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।















