🪔 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय बस्ती में देर रात तनाव का माहौल बन गया, जब कुछ लोगों ने एक घर के आगे आकर उत्पात मचाया और मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित निवासी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 10-15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके घर के आगे आए और उसके बेटों व पड़ोसियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जातिसूचक गालियां भी दीं।घटना की सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














