RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के सोनगिरी कुएं की है। जहाँ पारीक चौक और जा रही गली में एक बंद मकान में आग लग गई। जिससे पूरी गली में धुआं ही धुंआ हो गया।
घटना का पता चलने पर मौहल्ले वासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके चलते आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि मकान काफी समय से बंद था। मकान के पीछे बने गेट के अंदर कचरा पड़ा था जिसमें किसी पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी। साथी ही, सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।














